भूरे धब्बों का रोग

काले, भूरे और गोलकार धब्बे पत्तों और दानों के छिलकों पर बन जाते हैं। पत्तों पर इन धब्बों के बीच का भाग मटमैला सफेद या राख के रंग का होता है। कर्इ धब्बे आपस में मिलकर बड़ा रूप ले लेते हैं और पत्तियों को सुखा देते हैं। अन्त में धब्बों के बाहर पीले रंग का एक छोटा सा चक्र बन जाता है।

रोकथाम

  बोने से पहले बीज का उपचार करें।

  मैन्कोजेब 600 ग्राम 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़कें। आवश्यकतानुसार 15 दिन के बाद फिर छिड़काव करें।