हड्डा भूंडी

हड्डा भूंडीअर्धवृत्त आकार में तांबे जैसे रंग की होती है।
इसके पहली जोड़ी पंखों पर 12-28 काले रंग के धब्बे होते हैं।
सूण्डियां (लटें) पीले रंग की, मजबूत और कांटेदार होती हैं।
सूण्डी व प्रौढ़, पत्तियों से हरे पदार्थ को खाते हैं।  

रोकथाम 
इस कीट के नियन्त्रण के लिए 400 मि.ली. मैलाथियान 50 ई.सी. को 200-250 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ 15 दिन के अन्तराल पर छिड़कें।