चोटी बेधक (टॉप बोरर)


Ø   इस कीट की सफेद रंग की मादा तितली की पीठ के पीछे कत्थर्इ रंग के बालों का गुच्छा होता है। अण्डे पत्तों पर समूह में होते हैं जो कत्थर्इ रंग के बालों से ढके होते हैं।

Ø  सूण्डियां पत्तों की मध्य शिरा में सुरंग बनाकर गन्ने की चोटी में घुस जाती हैं।

Ø  चोटी बेधक के आक्रमण से गोभ के पत्तों में सुराख और मध्य सिरा के बीच में सुरंग बन जाती हैं।

Ø  इस कीड़े के आक्रमण वाले पौधों के ऊपर अगोलों का गुच्छा-सा बन जाता है। इसका आक्रमण अप्रैल से जून में अधिक देखा जाता है।