फल तोड़ना

आडू का फल जल्दी खराब होने वाला है।
इसको तभी तोड़ना चाहिए जब पूरे आकार का बन जाए।
फ्लोरिडा सन तभी तोड़ना चाहिए जब फल में 50 प्रतिशत रंग आ जाए।
फलों को कैंची से काटना चाहिए।
फल के साथ छोटी डण्ठल भी रखनी चाहिए।
फलों को 1000 पी.पी.एम. लाल दवाई से उपचारित कागज गत्ते के डिब्बे में लगाने से फलों को रखने की क्षमता बढ़ाई जा सकती है।