वर्षा उपहार

वर्षा उपहार किस्म में पीलिया रोगरोधी क्षमता है।
यह किस्म बरसात के मौसम के लिए उपयुक्त है।
इसके पौधे मध्यम लम्बे व दो गांठों के बीच की कम दूरी वाले होते हैं।
इसकी पत्तियाँ हस्ताकार कटी हुई और हरे रंग की होती हैं।
फल लम्बे सिरे वाले, चमकीले, मध्यम मोटाई, आकर्षित एवं 5 कोरों वाले होते हैं तथा फल तीसरी या चैथी गांठ से लगने शुरू होते हैं।
यह किस्म 45 दिन में फल देना शुरू कर देती है।
इसकी औसत पैदावार 40 कविन्टल प्रति एकड़ है।