काला अमृतसरी किस्म

काला अमृतसरी किस्म भी स्वयं अधिक फल देने वाली किस्म है।
अगर तितरों किस्म बीच में लगाई जाए तो फल और अधिक लगता है।
वृक्ष कम फैलाव और तेज बढ़वार के होते हैं।
फल मध्यम, गोल और दोनों तरफ दबे हुए बैंगनी रंग के होते हैं।
रस मध्यम दर्जे का होता है। खटास 1.23% और कुल घुलनशील तत्व (मिठास) 15 प्रतिशत होती है।
फल मई के दूसरे सप्ताह में पकता है व फसल 40-50 किलोग्राम प्रति पौधा है।
यह किस्म जैम बनाने के लिए में बहुत अच्छी होती है।