चितकबरा कीड़ा

लक्षण 
  • इस कीट के शिशु एवं प्रौढ़ पौधों के विभिन्न भागों से रस चूसकर नुकसान पहुंचाते हैं। 
  • पत्तियों पर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं जिसके कारण इसे धोलिया नामक कीट भी कहा जाता है। 
  • अधिक आक्रमणकी स्थिति में पूरा पौधा सूख जाता है। 
  • इसका प्रकोप, फसल की उगती हुई अवस्था एवं कटाई के समय होता है।
रोकथाम 
  • फसल उगने के समय 200 मि.ली मैलाथियान (सायथियान, मैलामार, मैल्टाफ) 50 .सी. को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़काव करें। 
  • यदि आवश्यकता हो तो फसल कटाई के समय 400 मि.ली. मैलाथियान 50 .सी. को 400 लीटर पानी में मिलाकर मार्च में भी छिड़काव करें।