आल्टरनेरिया लीफ स्पाॅट

आल्टरनेरिया लीफ स्पाॅट
पत्तियों पर छोटे-छोटे गोल आकार के धब्बे बनते हैं।
इनका रंग हल्का-भूरा या गहरा-भूरा होता है।
कभी-कभी इन धब्बों पर भूरे रंग के गोल छल्ले दिखाई देते हैं।
बाद में पत्तियां झुलस कर गिर जाती हैं।
यह रोग आल्टरनेरिया नामक कवक द्वारा होता है।

नियन्त्रण एवं सावधानियां

रोकथाम के लिए मैन्कोजेब (इन्डोफिल एम-45) के 0.2 प्रतिशत घोल का छिड़काव 15 दिन के अन्तर पर करें।