सफेद चूर्णी रोग

सफेद चूर्णी रोग से फल पर सफेद सा पाऊडर जम जाता है।
फलों का आकार छोटा रह जाता है।
फलों की सतह खुरदरी हो जाती है। पैदावार में भारी कमी हो जाती है।

नियन्त्रण एवं सावधानियां

0.1प्रतिशत कैराथेन का पहला छिड़काव फूल निकलने से ठीक पहले और दूसरा जब फल मटर के दाने के बराबर हो जाएं तब करें और पुनः 15 दिन के अन्तराल पर 2 छिड़काव और करें।
सफल नियन्त्रण हेतु सभी फलों का फफूंदनाशक घोल से तर हो जाना अत्यन्त आवश्यक है।
यदि कैराथेन उपलब्ध न हो तो 0.2 प्रतिशत सल्फेक्स का छिड़काव किया जा सकता है।