बाग़ के लिए उपयुक्त भूमि

बेर हरियाणा के पश्चिमी खंड के शुष्क क्षेत्र व् कम वर्षा वाले क्षेत्रो में उगाया जा सकता है |

आमतौर पर बाग़ के लिए जलनिकास, दोमट व उपजाऊ भूमि होनी चाहिए। भूमि में दो मीटर गहराई तक किसी प्रकार की सख्त तह नहीं होनी चाहिए।पानीकी सतह तीन मीटर गहराई तक होनी चाहिए। दलदली, अत्यधिक लवणीय या अम्लीय भूमि में जहां तक होसके फल वाली फसलें न लगाये।