अर्का चन्दन

अर्का चन्दन किस्म की भी वानस्पतिक बढ़ोत्तरी अधिक है और पत्ते बड़े आकार के गहरे-हरे होते हैं।
इसमें 20-25 दिनों के अन्तराल पर फलों की दो बहार आती हैं।
फल मध्यम आकार के गोल व सिरों पर थोड़े पिचके होते हैं।
प्रति फल औसतन 2-3 किलोग्राम वजन होता है।
इसके फल चमकीले नारंगी, कड़े और अच्छी महक वाला गूद्दा लिए, बेहतर भंडारण गुणों वाले होते हैं।