पूसा दो-मौसमी

यह किस्म गर्मी व बरसात दोनों मौसम के लिए उपयुक्त है।
पहली तुड़ाई 55-60 दिन में हो जाती है।
बेलें काफी फैलती हैं व इनका तना गहरे-हरे रंग का होता है।
पत्ते चैड़े, गहरे कटाव वाले, हरे रंग के  रोएंदार होते हैं।
फल लम्बे व मध्यम मोटाई वाले होते हैं।
हरे फलों पर 6-8 बिना कटी हुई लगातार धारियां होती हैं तथा इनकी सतह चिकनी होती है।