हिसार विजय

 हिसार विजय

यह शीघ्र पकने वाली, विषाणु रोग की प्रतिरोधक उन्नत मसाले की किस्म है।
इसमें भी फल गुच्छों में ऊपर  उठे होते हैं।
सर्दी में फलों का रंग काला हो जाता है जो पकने के बाद लाल रंग में बदल जाता है।
इसके फल पतले व सिरों पर गोल होते हैं।
लाल पके फलों में 11 से 12 प्रतिशत ओलेरेसीन होता है।
लाल व सूखी मिर्च की उपज हिसार शक्ति के समान है जो औसत पैदावार 50-55 क्विंटल प्रति एकड़ है जिससे लगभग 6-8 
क्विंटल लाल सूखी मिर्च प्राप्त की जा सकती है।
इस किस्म की मोढ़ी (पेड़ी) फसल भी ली जा सकती है।