वृद्धि नियामक का प्रयोग

वृद्धि नियामक का प्रयोग 
टमाटर के फलों को कम व अधिक तापमान पर सुचारू रूप से लगने के लिए पैराक्लोरोफिनाग्जी एसिटिक एसिड (पी.सी.पी.ए.) के 50 पी.पी.एम. (10 ग्राम पी.सी.पी.ए.) को थोड़े से अल्कोहल में घोल कर फिर 200 लीटर पानी में मिलाकर टमाटर के पौधों पर फूल आने की अवस्था में छिड़काव करना चाहिए।
साईकोसिल के 500 पी.पी.एम. घोल का पौध रोपाई से पहले एक छिड़काव पौधों में ठण्ड सहने की क्षमता को बढ़ाता है।