ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/ इनफार्मेशन कीओस्क/ वेबसाइट पर हरियाणा राज्य के किसानों को समर्पित निशुल्क सेवा

ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/इनफार्मेशन कीओस्क/ वेबसाइट को प्रयोग करने हेतू निम्न नियम एवं शर्ते (Term & conditions of the Service):

परिचय: ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/ इनफार्मेशन कीओस्क/ वेबसाइट कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय हिसार, हरियाणा (भारत) द्वारा हरियाणा राज्य के किसानों को समर्पित निशुल्क सेवा है। यह सेवा हरियाणा राज्य के ही किसानों को मौसम पूर्वानुमान तथा इस पर आधारित कृषि सबंधी सलाह, फसलों की जानकारी समय पर देने हेतु पूर्ण रूप से निष्काम तथा निशुल्क प्रदान करने का उद्देश्य है कि राज्य के किसान संभावित मौसम पूर्वानुमान तथा अन्य फसलों की जानकारी के अनुसार प्रतिदिन के कृषि कार्य करके कम लागत से अधिक कृषि उत्पादन प्राप्त कर सके।

नियम एवं शर्ते :

1.  ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/ इनफार्मेशन कीओस्क/ वेबसाइट कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय, हिसार, हरियाणा (भारत) द्वारा केवल हरियाणा राज्य के ही किसानों को निशुल्क सेवा प्रदान कर रहा है क्योंकि विश्वविधालय का कार्य क्षेत्र हरियाणा ही है तथा इस में दी गई मौसम और फसलों सबंधी जानकारी हरियाणा के किसानों के लिए ही अनुकूल है, अन्य क्षेत्रों के लिए नहीं है।

2.  ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/ इनफार्मेशन कीओस्क/ वेबसाइट में वर्तमान मौसम तथा मौसम पूर्वानुमान के आंकड़े भारत सरकार के भारत मौसम विभाग (आईएमडी) से प्राप्त जानकारी तथा उनकी वेबसाइट पर रोजाना प्रदर्शित आंकड़ों के अनुसार ही होंगे। हरियाणा के कई जिलों में भारत मौसम विभाग व चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय हिसार की मौसम वेधशालाएं स्थापित नहीं है| चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय हिसार स्पष्ट करता है कि किसान हित में उन जिलों के वर्तमान मौसम एवं मौसम पूर्वानुमान के आंकड़े नजदीकी जिलों की वेधशाला के आंकड़े ही प्रदर्शित किये जायेंगे।

3.  ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/ इनफार्मेशन कीओस्क/ वेबसाइट में दिए गए मौसम के आंकड़े व पूर्वानुमान का रोजमर्रा के कृषि कार्यों में प्रयोग किसान भाई अपने विवेक अनुसार ही करेंयह एक प्रकार की मौसम की भविष्यवाणी है जो परिवर्तित भी हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान के आंकड़े के प्रयोग की जिम्मेवारी स्वयं किसान की होगी। किसान द्वारा इस जानकारी को सही ढंग से प्रयोग ना करने से खेत या फसल में किसी भी हानि या नुकसान या हर्जाने का चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय, हिसार जिम्मेवार नहीं होगा।

4.  ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/ इनफार्मेशन कीओस्क/ वेबसाइट में रबी एवं खरीफ फसल प्रबंधन, फल-फूल-सब्जी प्रबंधन जानकारी चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय हिसार, हरियाणा के विस्तार शिक्षा निदेशालय के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित “रबी एवं खरीफ फसलों की समग्र सिफारिशें” तथा “फल-फूल-सब्जी प्रबंधन उत्पादन एवं परिरक्षण समग्र सिफारिशे” के अनुसार है| किसान भाई इन सिफारिशों को भलीभांति पढ़ कर अपने विवेक एवं स्वयं की जिम्मेवारी से प्रयोग करे | चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय हिसार, इन सिफारिशों का किसान के उचित प्रयोग ना करने से होने वाले नुकसान का उतरदायी नहीं होगा

5.  ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/ इनफार्मेशन कीओस्क/ वेबसाइट में प्रदर्शित मौसम आंकड़ो और कृषि सलाह एवं जानकारी का प्रयोग केवल हरियाणा राज्य में हो रही खेती के रोजमर्रा कार्य के अलावा अन्य किसी उद्देश्य के लिए प्रयोग नहीं कर सकेगा, यदि ऐसा कोई प्रयोग करता तो स्वयं प्रयोगकर्ता की जिम्मेवारी होगी चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय, हिसार स्पष्ट करता है कि किसान व अन्य कोई प्रयोगकर्ता इन आंकड़ों का प्रयोग फसल बीमा या अन्य किसी क़ानूनी उद्देश्य के लिए नहीं कर सकेगा।

6.  ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/ इनफार्मेशन कीओस्क/ वेबसाइट को डाउनलोड/ प्रयोग करते समय उपयोगकर्ता द्वारा दी गई जानकारी को चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय, हिसार द्वारा किसान हित एवं अनुसंधान सर्वे में प्रयोग करने का अधिकार होगा

7.  सभी किसान भाई ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/ इनफार्मेशन कीओस्क/वेबसाइट को डाउनलोड/प्रयोग करने से पहले नियम एवं शर्ते अच्छी प्रकार से पढ़ लेयदि सभी नियम एवं शर्ते आपको पूर्ण रूप से स्वीकृत हो तभी इस एप्प को डाउनलोड करे अन्यथा इसका प्रयोग न करे

8.  यदि प्रयोग कर्ता (किसान) एवं चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय, हिसार के मध्य कोई विवाद होता है तो चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय का मुख्यालय होने के कारण न्याय क्षेत्र हिसार होगा।

 

प्रभारी, ईमौसम एचएयू कृषि सेवाविभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग
हकृवि हिसार, हरियाणाचौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय हिसार, हरियाणा (भारत)

घोषणा पत्र :

ü  मैं प्रमाणित करता हूँ कि मैं हरियाणा राज्य का निवासी हूँ और हरियाणा राज्य में ही खेती करता हूँ ।

ü  मुझे यह भी पता है कि ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/ इनफार्मेशन कीओस्क/ वेबसाइट में दिए गए मौसम पूर्वानुमान एवं अन्य कृषि सबंधी जानकारी एक प्रयोगात्मक प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रदान की जा रही है जो परिवर्तित भी हो सकती है।| इसका उपयोग मैं कृषि कार्यों में अपने विवेक एवं समझदारी से करूंगा। इस के प्रयोग की जिम्मेवारी मेरी स्वयं की होगी।

ü  मुझे पता है कि ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/ इनफार्मेशन कीओस्क/ वेबसाइट में दिए गए मौसम के आंकड़ों व् अन्य जानकारी का प्रयोग करने में कहीं कोई नुकसान हुआ तो चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय हिसार इसके लिए उतरदायी नहीं होगा तथा मैं कभी भी चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय पर कोई भी हर्जाना के लिए कानूनी दावा नहीं करूँगा।

ü  ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/ इनफार्मेशन कीओस्क/ वेबसाइट में मेरे द्वारा प्रदान की गई जानकारी को चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय हिसार अपने शोध कार्यों में प्रयोग कर सकता है इसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।

ü  मैं घोषणा करता हूँ कि मैंने ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/ इनफार्मेशन कीओस्क/वेबसाइट को डाउनलोड/ प्रयोग करने से पहले सभी नियम एवं शर्ते अच्छी प्रकार से पढ़ ली है तथा ऊपरलिखित सभी नियम एवं शर्ते पूर्ण रूप से स्वीकृत है

 

                                                         उपयोगकर्ता किसान

 

ईमौसम एचएयू कृषि सेवा मोबाइल एप्प/ इनफार्मेशन कीओस्क/वेबसाइट प्रयोग करने के लिए धन्यवाद